• All types of bhakti bhajan, aarti, chalisa etc. available here.

    Saturday, July 27, 2013

    लक्ष्मी माता की आरती

    ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
    तुम को निस दिन सेवत, मैयाजी को निस दिन सेवत
    हर विष्णु विधाता .
    ॐ जय लक्ष्मी माता ...

    उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग माता
    ओ मैया तुम ही जग माता .
    सूर्य चन्द्र माँ ध्यावत, नारद ऋषि गाता
    ॐ जय लक्ष्मी माता ..

    दुर्गा रूप निरन्जनि, सुख सम्पति दाता
    ओ मैया सुख सम्पति दाता .
    जो कोई तुम को ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता
    ॐ जय लक्ष्मी माता ..

    तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता
    ओ मैया तुम ही शुभ दाता .
    कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भव निधि की दाता
    ॐ जय लक्ष्मी माता ..

    जिस घर तुम रहती तहँ सब सद्गुण आता 
    ओ मैया सब सद्गुण आता .
    सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता
    ॐ जय लक्ष्मी माता ..

    तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता
    ओ मैया वस्त्र न कोई पाता .
    ख़ान पान का वैभव, सब तुम से आता
    ॐ जय लक्ष्मी माता ..

    शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता
    ओ मैया क्षीरोदधि जाता .
    रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता 
    ॐ जय लक्ष्मी माता ..

    महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता
    ओ मैया जो कोई जन गाता .
    उर आनंद समाता, पाप उतर जाता 
    ॐ जय लक्ष्मी माता ..

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel