• All types of bhakti bhajan, aarti, chalisa etc. available here.

    Saturday, July 27, 2013

    केदार नाथ जी की आरती

    जय केदार उदार शंकर, मन भयंकर दु:ख हरम |
    गौरी गणपति स्कंद नंदी, श्री केदार नमाम्यहम |
    शैल सुंदर अति हिमालय, शुभ्र मंदिर सुंदरम |
    निकट मंदाकिनी सरस्वती, जय केदार नमाम्यहम |
    उदक कुंण्ड है अधम पावन, रेतस कुंड मनोहरम |
    हंस कुंण्ड समीप सुंदर, जय केदार नमाम्यहम |
    अन्नपूर्णा सह अपर्णा, काल भैरव शोभितम |
    पंच पांडव द्रोपदी सह, जय केदार नमाम्यहम |
    शिव दिगम्बर भस्म धारी, अर्द्ध चंद्र विभूषितम |
    शीश गंगा कण्ड फणिपति, जय केदार नमाम्यहम |
    कर त्रिशूल विशाल डमरु, ज्ञान गान विशारदम |
    मदमहेश्वर तुंग ईश्वर, रुद्र कल्प महेश्वरम |
    पंच धन्य विशाल आलय, जय केदार नमाम्यहम |
    नाथ पावन हे विशालम, पुण्यपप्रद हर दर्शनम |
    जय केदार उदार शंकर पाप ताप नमाम्यहम |

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel