• All types of bhakti bhajan, aarti, chalisa etc. available here.

    Friday, July 26, 2013

    श्री भैरव चालीसा

    ॥ दोहा ॥

    श्री गणपति, गुरु गौरि पद, प्रेम सहित धरि माथ ।
    चालीसा वन्दन करों, श्री शिव भैरवनाथ ॥

    श्री भैरव संकट हरण, मंगल करण कृपाल ।
    श्याम वरण विकराल वपु, लोचन लाल विशाल ॥


    || चौपाई ||

    जय जय श्री काली के लाला । जयति जयति काशी-कुतवाला ॥

    जयति बटुक भैरव जय हारी । जयति काल भैरव बलकारी ॥

    जयति सर्व भैरव विख्याता । जयति नाथ भैरव सुखदाता ॥

    भैरव रुप कियो शिव धारण । भव के भार उतारण कारण ॥

    भैरव रव सुन है भय दूरी । सब विधि होय कामना पूरी ॥

    शेष महेश आदि गुण गायो । काशी-कोतवाल कहलायो ॥

    जटाजूट सिर चन्द्र विराजत । बाला, मुकुट, बिजायठ साजत ॥

    कटि करधनी घुंघरु बाजत । दर्शन करत सकल भय भाजत ॥

    जीवन दान दास को दीन्हो । कीन्हो कृपा नाथ तब चीन्हो ॥

    वसि रसना बनि सारद-काली । दीन्यो वर राख्यो मम लाली ॥

    धन्य धन्य भैरव भय भंजन । जय मनरंजन खल दल भंजन ॥

    कर त्रिशूल डमरु शुचि कोड़ा । कृपा कटाक्ष सुयश नहिं थोड़ा ॥

    जो भैरव निर्भय गुण गावत । अष्टसिद्घि नवनिधि फल पावत ॥

    रुप विशाल कठिन दुख मोचन । क्रोध कराल लाल दुहुं लोचन ॥

    अगणित भूत प्रेत संग डोलत । बं बं बं शिव बं बं बोतल ॥

    रुद्रकाय काली के लाला । महा कालहू के हो काला ॥

    बटुक नाथ हो काल गंभीरा । श्वेत, रक्त अरु श्याम शरीरा ॥

    करत तीनहू रुप प्रकाशा । भरत सुभक्तन कहं शुभ आशा ॥

    रत्न जड़ित कंचन सिंहासन । व्याघ्र चर्म शुचि नर्म सुआनन ॥

    तुमहि जाई काशिहिं जन ध्यावहिं । विश्वनाथ कहं दर्शन पावहिं ॥

    जय प्रभु संहारक सुनन्द जय । जय उन्नत हर उमानन्द जय ॥

    भीम त्रिलोकन स्वान साथ जय । बैजनाथ श्री जगतनाथ जय ॥

    महाभीम भीषण शरीर जय । रुद्र त्र्यम्बक धीर वीर जय ॥

    अश्वनाथ जय प्रेतनाथ जय । श्वानारुढ़ सयचन्द्र नाथ जय ॥

    निमिष दिगम्बर चक्रनाथ जय । गहत अनाथन नाथ हाथ जय ॥

    त्रेशलेश भूतेश चन्द्र जय । क्रोध वत्स अमरेश नन्द जय ॥

    श्री वामन नकुलेश चण्ड जय । कृत्याऊ कीरति प्रचण्ड जय ॥

    रुद्र बटुक क्रोधेश काल धर । चक्र तुण्ड दश पाणिव्याल धर ॥

    करि मद पान शम्भु गुणगावत । चौंसठ योगिन संग नचावत ।

    करत कृपा जन पर बहु ढंगा । काशी कोतवाल अड़बंगा ॥

    देयं काल भैरव जब सोटा । नसै पाप मोटा से मोटा ॥

    जाकर निर्मल होय शरीरा। मिटै सकल संकट भव पीरा ॥

    श्री भैरव भूतों के राजा । बाधा हरत करत शुभ काजा ॥

    ऐलादी के दुःख निवारयो । सदा कृपा करि काज सम्हारयो ॥

    सुन्दरदास सहित अनुरागा । श्री दुर्वासा निकट प्रयागा ॥

    श्री भैरव जी की जय लेख्यो । सकल कामना पूरण देख्यो ॥


    ॥ दोहा ॥

    जय जय जय भैरव बटुक, स्वामी संकट टार ।
    कृपा दास पर कीजिये, शंकर के अवतार ॥

    जो यह चालीसा पढ़े, प्रेम सहित सत बार ।
    उस घर सर्वानन्द हों, वैभव बड़े अपार ॥


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel