• All types of bhakti bhajan, aarti, chalisa etc. available here.

    Saturday, July 27, 2013

    साईंबाबा जी की आरती

    आरती श्री साई गुरुवर की, परमानंद सदा रघुवर की |
    जाकी कृपा विपुल सुखकारी, दु:ख शोक संकट भयहारी |
    शिरडी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्व दिखाया |
    कितने भक्त चरण पर आये, वे सुख शंति चिंतन पाये |
    भाव धरे जो मन में जैसा, पावत अनुभव वो ही वैसा |
    गुरु की उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस मन को |
    साई नाम सदा जो गावें, सो फल जग में शाश्वत पावें |
    गुरुवासर करि पूजा सेव, उस पर कृपा करत गुरु देवा |
    राम कृष्ण हनुमान रुप में, दे दर्शन जो जानत मन में |
    विविध धर्म के सेवक आतें, दर्शन कर इच्छित फल पातें |
    जै बोलो साई बाबा की, जै बोलो अवधुत गुरु की |
    साई दास आरती को गावे, घर में बसि सुख मंगल पावे |

    सौख्यदातारा जीवा । चरणरजतळीं निज दासां विसावां ।
    भक्तां विसावा ॥धृ॥
    जाळुनियां अनंग । स्वस्वरूपी राहे दंग ।
    मुमुक्षुजना दावी । निजडोळां श्रीरंग ॥1॥
    जया मनीं जैसा भाव । तया तैसा अनुभव ।
    दाविसी दयाघना । ऐसी ही तुझी माव ॥2॥
    तुमचें नाम ध्यातां । हरे संसृतिव्यथा ।
    अगाध तव करणी । मार्ग दाविसी अनाथा ॥3॥
    कलियुगीं अवतार । सगुणब्रह्म साचार ।
    अवतीर्ण झालासे । स्वामी दत्त दिगंबर ॥4॥
    आठा दिवसां गुरुवारी । भक्त करिती वारी ।
    प्रभुपद पहावया । भवभय निवारी ॥5॥
    माझा निजद्रव्य ठेवा । तव चरणसेवा ।
    मागणें हेंचि आता । तुम्हा देवाधिदेवा ॥6॥
    इच्छित दीन चातक । निर्मळ तोय निजसुख ।
    पाजावें माधवा या । सांभाळ आपुली भाक ॥7॥

    आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा ।
    चरणों के तेरे हम पुजारी साईँ बाबा ॥

    विद्या बल बुद्धि, बन्धु माता पिता हो
    तन मन धन प्राण, तुम ही सखा हो
    हे जगदाता अवतारे, साईँ बाबा ।
    आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा ॥

    ब्रह्म के सगुण अवतार तुम स्वामी
    ज्ञानी दयावान प्रभु अंतरयामी
    सुन लो विनती हमारी साईँ बाबा ।
    आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा ॥

    आदि हो अनंत त्रिगुणात्मक मूर्ति
    सिंधु करुणा के हो उद्धारक मूर्ति
    शिरडी के संत चमत्कारी साईँ बाबा ।
    आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा ॥

    भक्तों की खातिर, जनम लिये तुम
    प्रेम ज्ञान सत्य स्नेह, मरम दिये तुम
    दुखिया जनों के हितकारी साईँ बाबा ।
    आरती उतारे हम तुम्हारी साईँ बाबा ॥

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel