• All types of bhakti bhajan, aarti, chalisa etc. available here.

    Saturday, July 27, 2013

    राधा जी की आरती

    ॐ जय श्री राधा जय श्री कृष्ण
    श्री राधा कृष्णाय नमः ..

    घूम घुमारो घामर सोहे जय श्री राधा
    पट पीताम्बर मुनि मन मोहे जय श्री कृष्ण .
    जुगल प्रेम रस झम झम झमकै
    श्री राधा कृष्णाय नमः ..

    राधा राधा कृष्ण कन्हैया जय श्री राधा
    भव भय सागर पार लगैया जय श्री कृष्ण .
    मंगल मूरति मोक्ष करैया
    श्री राधा कृष्णाय नमः ..

    आरती श्री वृषभानुसुता की | मंजु मूर्ति मोहन ममताकी || टेक ||

    त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि, विमल विवेकविराग विकासिनि |
    पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि, सुन्दरतम छवि सुन्दरता की ||

    मुनि मन मोहन मोहन मोहनि, मधुर मनोहर मूरती सोहनि |
    अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि, प्रिय अति सदा सखी ललिताकी ||

    संतत सेव्य सत मुनि जनकी, आकर अमित दिव्यगुन गनकी |
    आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी, अति अमूल्य सम्पति समता की ||

    कृष्णात्मिका, कृषण सहचारिणि, चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि |
    जगज्जननि जग दुःखनिवारिणि, आदि अनादिशक्ति विभुताकी ||

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel