• All types of bhakti bhajan, aarti, chalisa etc. available here.

    Saturday, July 27, 2013

    गंगा माता की आरती

    ॐ जय गंगे माता श्री जय गंगे माता ।
    जो नर तुमको ध्याता मनवांछित फल पाता ।।

    चंद्र सी जोत तुम्हारी जल निर्मल आता ।
    शरण पडें जो तेरी सो नर तर जाता ।।

    पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता ।
    कृपा दृष्टि तुम्हारी त्रिभुवन सुख दाता ।।

    एक ही बार जो तेरी शारणागति आता ।
    यम की त्रास मिटा कर परमगति पाता ।।

    आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता ।
    दास वही सहज में मुक्त्ति को पाता ।।

    ओउम जय गंगे माता 

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel